कम्प्यूटर की तरह चलता है प्रिया का दिमाग, दुबई जाऐगी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर अबेकस में प्रदर्शन करने के लिए दुबई जाने की तैयारी प्रिया कर रही है। कक्षा 4 में प?ने वाली 9 वर्ष की प्रिया ने राज्य स्तर और राष्ट्रस्तर पर प्रदर्शन में बाजी मारने के बाद अब दुबई में 10 नवंबर को होने जा रहे प्रदर्शन में भारत की ओर से शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। 

मानसिक योग्यता को बढाता है 
छोटी उम्र से ही जिन बच्चों को अबेकस की ट्रेनिंग दी जाती है वे यदि सतत रूप से प्रयास करते रहे तो राज्य,राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए वह जा सकते है। शिवपुरी की प्रिया वशिष्ठ ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है कि वह अब भारत देश की ओर से दुबई में अपना प्रदर्शन करेंगी। 

राज्य में टॉप टेन रैंक और देश में थर्ड रैंक 
प्रिया वशिष्ठ ने भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान टॉप टेन में स्थान बनाया और राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दिल्ली में प्रिया ने थर्ड रैंक हासिल की। इसके बाद से लगातार उन्होंने अपना लक्ष्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए केंद्रित किया और अब वह नवंबर माह में दुबई में आयोजित होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। 

8 मिनट में 185 सवाल हल करती हैं प्रिया 
न्यू ब्लॉक में रहने वाले महेंद्र वशिष्ठ की बेटी प्रिया वशिष्ठ 8 मिनट में 180 से 185 तक अबेकस के सवाल हल कर देती है। शहर में यूसी मास अबेकस क्लास का संचालन करने वाली रेणू अग्रवाल ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर 8 मिनट में 200 सम हल करने पढते हैं। फिलहाल 185 सम सही हल करने की स्पीड प्रिया की बन गई है और अगले एक माह में वह 200 सम सही हल करने की सफलता को छू लेगी। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले मेडल के लिए कारगर साबित होगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!