मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कुंऐ में गिरा मौत

Updesh Awasthee
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोडऩ में एक युवक की कुंऐं में गिर जाने से मौत हो गयी। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर युवक की लाश को कुऐं से निकाला। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज डायल 100 को सूचना मिली कि भोडऩ गांव के निवसी राजेश पुत्र बनमाली उम्र 22 वर्ष की लाश पास में ही स्थित कुंऐं में पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर लाश को कुंऐं से निकाला और पीएम कराने ले जाने लगे। तो परिजनों ने पीएम कराने से इन्कार कर दिया। इस घटना के बाद समझा-बुझाकर पुलिस ने लाश का पीएम कराया। 

बताया गया है कि मृतक राजेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था और स भवत: धोके से कुंऐं में गिर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!