कन्या-भोज के नाम पर 8 वर्षीय मासूम के बलात्कारी पर होगी रासुका की कार्रवाई

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र दो बत्ती चौराहे के पास कन्याभोज की कहकर एक 8 वर्षीय बालिका के साथ झाडियों में ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी पर शिवपुरी पुलिस रासुका की कार्रवाई की जा रही है। 

विदित हो कि  8 वर्षीय मासूम   चिंताहरण मंदिर के सामने अपने छोटे भाई प्रदीप उम्र 5 वर्ष और बहिन कीर्ति उम्र 6 वर्ष के साथ दूध लेने सिद्वेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी रामनिवास रजक पुत्र यालीराम रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांतिनगर आ गया और तीनों को अपने साथ कन्या भोज में जाने की कह कर ले गया। 

बताया गया है आरोपी तीनों को लेकर करबला के पास जा पहुॅचा और दोनो छोटे भाई बहिन को रोड़ किनारे खड़ा कर दीपा को झांडियों में ले गया। दोनो छोटे मासूम दौडकर मां के पास पहुॅचेे और पूरी घटना बताई। मां ने पूरी आप बीती दो बत्ती क्षेत्र में खड़े लोगो को बताई तो लोगो ने बताये गये स्थान पर दौड़ लगा दी। 

जाकर देखा तो आरोपी एक झाड़ी के पीछे निर्वस्त्र बालिका के पास बैठा हुआ था। जो लोगो को देखकर भागने लगा। लोगो ने इस आरोपी को दौडकर पकड़ पुलिस को सुर्पद कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार सहित कई धाराओ में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि शिवुपरी पुलिस के द्वारा आरोपी पर रासुका की कर्रवाईं की जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!