शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से झांकी देखने की बोल कर निकला नाबालिक बालक आज बस स्टेण्ड के पास में मिल गया। इस बालक के मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बीते रोज घर से गणेशजी की झांकी की कहकर निकला बालक सन्नी पुत्र रामकिशन नामदेव उम्र 10 वर्ष गायब हो गया था। परिजनों ने बालक को अपने स्तर से हर जगह खोजा। जब बालक नहीं मिला तो परिजनों ने इस बालक के गुम होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। बालक को परिजन भी लगातार खोजते रहे। आज जब परिजन बालक को खोज रहे थे। तभी बालक की मौसी को बालक बस स्टेण्ड के पास दिखाई दिया।
मौसी ने बालक को पहिचान लिया और अपने साथ अपने घर लेकर आई। घर आकर सन्नी के परिजनों ने राहत की सांस ली और बालक के मिल जाने की सूचना पुलिस को दी।
