श्रीजी के रंग में रंगा शहर हर गले मोहल्ले में आकर्षक प्रस्तुतियां

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिव की नगरी में इस समय घर-घर में मेहमान बनकर आए श्री भगवान गणेश के रंग में रंगा है। इर गली मोहल्ले में पड़ाल में बैठे श्रीजी मेहमनामजी में शहर कोई कसर नही छोड रहा है। शहर में  एक दर्जन स्थानों पर अचल झांकियां भी सजाई जा रहीं है। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। 

कई स्थानों पर रासलीला का आयोजन किया जा रहा है तो कई स्थानों पर आर्केस्ट्रा पार्टियां नृत्य और संवादों के माध्यमों से झांकियों की प्रस्तुति दे रहे हैं। गणेश पांडालों में विशेष आरतियों का आयोजन किया जा रहा है। तो कई स्थानों पर खींचड़ी, खीर, लड्डू और पूड़ी सब्जी का वितरण समितियों के सदस्य कर रहे हैं। आज डोल ग्यारस पर भगवान गणेश को पालकियों विराजमान कर उन्हें बिहार के ले जाने का सिलसिला जारी है। 

शहर में आर्य समाज युवा मित्र मंडल द्वारा शिव दरबार की झांकी लगाई गई। जिसे देखने के लिए हुजूम उमड़ रहा है। इससे पूर्व रामदरबार की मनमोहक झांकी समिति द्वारा सजाई गई थी। पिपलेश्वर महादेव मित्र मंडल द्वारा माँ दुर्गा की झांकी सजाई गई। 

जल मंदिर के राजा दरबार में माखन चोरी की झांकी में लोगों का मनमोह लिया। झांकी में नन्हे मुन्हे कलाकारों ने अपने नृत्य से लोगों को बशीभूत कर लिया। जहां लोगों ने उक्त कलाकारों पर नोटों का बौछार कर दी। 

समिति के राजेश बाथम, पवन प्रजापति, रवि बाथम,  मनोज प्रजापति, गिर्राज बाथम, जय बाथम जीतू,  राजेन्द्र राठौर, हरीशंकर राठौर, दीपू बाथम, विष्णु प्रजापति, मयंक प्रजापति, लल्ला प्रजापति, अन्नू बाथम की मेहनत से उक्त झांकियों में जीवंत दृश्यों का चित्रण किया जा रहा है। 

जय शिव युवा समिति द्वारा शिव तांडव की झांकी सजाई गर्ई वहीं कुशवाह मोहल्ला गणेश समिति द्वारा माँ काली का रौद्र रूप दिखाया गया। घूरेश्वर गणेश सेवा समिति द्वारा भगवान गणेश को हाथी का मस्तक लगाने के बाद उन्हें त्रिलोक के ब्रह्मा, विष्णु और अन्य देवताओं द्वारा आर्शीवाद देने की झांकी सजाई गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!