कलेक्टर के सहायक रीडर ने मचाया उत्पात

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बीती रात्रि में शिवपुरी कलेक्ट्रेट में चोरो ने धावा बोलते हुए एडीएम ऑफिस और कलेक्ट्रेट परिसर के मंदिर के ताले तोड़ते हुए चोरी कर ली। बताया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा 2 चौकीदार और 2 होमगार्ड की रात में ड्यूटी थी। 

इस घटना के बाद कलेक्टर ने इन दोनो चौकीदारों का सस्पेंड और दोनो होमगार्ड के सैनिकों की सेवाए समाप्त करने के आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि शाम को शिवपुरी की मीडिया ने सस्पेंड हुए चौकीदारोें के नाम लेने और आगे की कार्यवाही का फॉलोअप लेने एसडीएम से संपर्क किया तो एसडीएम ने कहा कि कलेक्टर साहब के सहायक रीडर राजेन्द्र मिश्रा से नाम और आगे की कार्यवाही का विवरण ले सकते है। 

मीडिया ने जब कलेक्टर के सहायक रीडर से संपर्क किया तो वे सीधे मीडिया से बोले कौन सी चोरी हुई है और कहां हुई है। मीडिया ने कहा कि कलेक्टर साहब ने इस मामले में चौकीदारों को सस्पेंड किया है। आप देखो की क्या कार्रवाई की है। यह सुनते ही रीडर साहब उखड गए और मीडिया पर भडकने लगे। यह मामला देख कलेक्टर के रीडर दुबे ने मामले को शांत किया और राजेन्द्र मिश्रा की हरकत पर मीडिया से माफी भी मांगी। श्री दुबे के काफी मिन्नतों के बाद यह मामला शांत हुआ। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!