पानी भरने निकली नवविवाहिता की कुऐं में तैरती मिली लाश

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत काली पहाड़ी क्षेत्र में कल घर से पानी भरने की कहकर निकली नवविवाहिता की पास में ही स्थित एक  कुऐं में लाश तैरती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नि नीरज झा उम्र 19 वर्ष निवासी काली पहाड़ी पिछोर अपने घर वालों से पानी भरने की कहकर निकली थी। नवविवाहिता का पति नीरज नौकरी की तलाश में पिछले 6 तारीक से ग्वालियर गया हुआ था। 

जब नवविवाहिता लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने इस बात की सूचना महिला के पति नीरज को फोन पर दी। नीरज ने आकर आज जब खोजबीन की तो देखा कि पास में स्थित एक कुंऐं में नवविवाहिता की लाश तैरती हुई मिली।

इस बात की सूचना पति ने पिछोर थाने में दी। जहॉ पुलिस ने नवविवाहिता की लाश को कुऐं से बाहर निकालकर पीएम हाउस भेज दिया । पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!