शिवपुरी। सर्वब्राह्मंण महासभा की रविवार को विष्णु मंदिर के सामने पंकज कोचिंग सेंटर पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनंत चर्तुदर्शी मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई वहीं वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी की गई।
सर्वब्राह्मंण महासभा के प्रदेश महामंत्री बृजेश बिरथरे, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजय शर्मा जिलाध्यक्ष, महासचिव उमेश शर्मा, विकास दीप, महिला मंडल अध्यक्ष वीनू शर्मा मौजूद थे। वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति शिवपुरी मंडल अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने की। बैठक में अनंत चतुर्दशी मनाने को लेकर अपने-अपने विचार रखे व रूपरेखा तैयार की।
ये वार्ड अध्यक्ष हुए नियुक्त
बैठक में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए गए व उन्हें स मानित कर नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिन वार्ड अध्यक्षों का चयन हुआ उसमें वार्ड 1 में राजू पाराशर, 2 में नीलकांत द्विवेदी, 3 में नियुक्ति नहीं, 4 में नरेन्द्र शर्मा, 5 में संतोष शर्मा, 6 में सुशील मिश्रा, 7 में अमिताभ भार्गव, 7 में पवन भार्गव, 9 में जीतेन्द्र शर्मा, 10 में अखिलेश शर्मा, 11 में योगेश शर्मा, 12 में पवन शर्मा, वार्ड 13, 14 में नियुक्ति नहीं, वार्ड 15 में मनोज भार्गव, वार्ड-16 नियुक्ति नहीं, 17 में प्रेमशंकर दुबे, 18 में धीरेन्द्र शर्मा, 19 में आनंद दीक्षित, 20 में मनीष शर्मा, 21 में कुलदीप भार्गव, 22 में पंकज शर्मा, 23, 24 में नियुक्ति नहीं, 25 में विकास दंडौतिया, 26 में रविन्द्र खैमरिया, 27 में दीवान शर्मा, 28 में चंद्रेश चतुर्वेदी, 29, 30 में नियुक्ति नहीं, 31 में अजय पाण्डे, वार्ड 32 में धर्मेन्द्र शर्मा, 33 में नियुक्ति नहीं, वार्ड-34 में सचिन शर्मा, वार्ड 35, 36 में नियुक्ति नहीं, 37 में अरविंद भार्गव, 38 में अभिषेक समाधिया, 39 में निशांत शुक्ल को नियुक्त किया गया है। सभी वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति पर सर्वब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बधाईयां दी।
