राधा बनी महिला कलाकार को मारा चाटा, बोला कर रही थी अश्लील डांस

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड़ दुर्गा टॉकीज के सामने जैन मंदिर परिसर में स्वर्णकार समाज युवा जागृति मंच द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। जहां बीती रात्रि मथुरा से बुलाई गई एक आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा जब झांकियों की प्रस्तुति दी जा रही थी और आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार राधा बन नृत्य कर रही थी उसी दौरान अचानक एक युवक ने स्टेज पर पहुंचकर उक्त महिला कलाकार को चांटा जड़ दिया और आरोप लगाया कि उक्त महिला कलाकार अश्लील नृत्य कर रही थी। 

अचानक घटे इस घटनाक्रम में रंग में भंग पड़ गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया गया। देखते ही देखते मामला कोतवाली तक जा पहुंचा और एफआईआर की नौबत आ गई, लेकिन सुलह सफाई की कोशिशों से राजीनामे के साथ इस घटनाक्रम का अंत हुआ।  इस दौरान कोतवाली में बाजार के व्यापारियों सहित बड़ी सं या में पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। 

जानकारी के अनुसार स्वर्णकार समाज युवा जागृति मंच द्वारा बीती रात्रि आर्केस्ट्रा और मनमोहक झांकियों का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मथुरा की महिला कलाकारों सहित गायक वहां पहुंचे। रात्रि करीब 9 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जहां बड़ी सं या में श्रोतागण मौैजूद थे। इसी बीच महिला कलाकार राधा का भेष धर मंच पर पहुंची और जहां वह कृष्ण के साथ रास कर रही थी। 

इसी दौरान एक युवक नृत्य देखकर भडक़ गया और उसने आरोप लगाया कि धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाबजूद भी नृत्य जारी रहा। जिससे युवक आवेश में आ गया उसने मंच पर चढक़र नृत्य की प्रस्तुति दे रही महिला कलाकार को चांटा मार दिया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!