लापरवाह कंटेनर ने बाईक सवार को उड़ाया

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा में वाइक से रोड़ पार करते समय एक अज्ञात कंटेनर के ड्रायवर ने तेजी व लापरवाही से बाईक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जयनारायण पुत्र रामसिंह झा उम्र 38 निवासी रिजौदा थाना कोलारस और भगवान लाल कडेरा पुत्र पूरन सिंह कडेरा उम्र 36 वर्ष निवासी लुकवासा दोनों युवक वाईक से सडक़ पार कर रहे थे। तभी शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने बाईक क्रमांक एमपी 33 एमए 7386 को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है।

घायल युवकों को कोलारस में भर्ती कराया लेकिन जय नारायण का पैर टूट जाने से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोलारस से शिवपुरी रैफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्रायबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!