शिवपुरी। शहर में तेजी से एक खबर चर्चा में आई है कि बीते रोज 8 वर्षीय मासूम बच्ची के रेप के आरोपी की जेल में मौत हो गई है। चर्चा यह भी है कि उसने फांसी लगा ली है। इस मामले में एसडीएम शिवपुरी का कहना है कि जिस कैदी की बात हो रही है, वह सकुशल जेल में सो रहा है।
जैसा कि विदित है कि दो रोज पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र की फिजीकल चौकी क्षेत्र ने आरोपी रामनिवास रजक पुत्र ख्याली राम रजक निवासी शांती नगर कॉलोनी ने एक 8 वर्षीय मासूम जो घर से अपने छोटे बहन के साथ दूध लेने बाजार निकली थी उसे कन्या भोज के नाम पर गाडी से ले गया और करबला के पास मासूम का बलात्कार दिया था।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। लेकिन आज शाम को अचानक यह खबर आ गई कि जेल मे बंद रेप के आरोपी ने फांसी लगा ली। इस मामले में एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने अधिकृत तौर पर बयान दिया कि आरोपी के सुरक्षित है और इस समय जेल में सो रहा है।
