शिवपुरी। राज्य स्तरीय कराटें प्रतियोगिता का आयोजन मप्र सरकार द्वारा इंदौर में करवाया गया था। इस प्रतोयगिता में शिवपुरी के 46 खिलाडियों ने भाग लिया। शिवपुरी के होनहार खिलाडिय़ो ने इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ते हुए 57 पदक जीते है।
जिला युवा कराटें संघ के कोच हितेन्द्र सिंह डांढे ने बताया कि दिनांक 11 से 12 सित बर 2016 को खालसा स्टेडियम इंदौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 46 कराटें खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें 18 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल, 23 ब्रांज मेडल निकाले।
टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए सेंट जॉनर्स स्कूल, करैरा के डायरेक्टर राजेश भगत, हैप्पीडेज स्कूल, शिवपुरी के प्रिंसिपल पदवेश थपारिया एवं स्पोर्ट एच.ओ.डी. अमृत बाजपेयी पी.जी. कॉलेज के प्रोफेसर गजेन्द्र सक्सेना ने शिवपुरी के कराटें खिलाडिय़ों को सफलता के लिए बधाईयां दी। शिवपुरी के कोच हितेन्द्र सिंह डांढे के साथ ऑफिसिअल कुलदीप डांढे, वरूण झा, हेमन्त सिंह गुर्जर एवं दीपक श्रीवास टीम के साथ गए।
इन खिलाडिय़ो ने जीते गोल्डमेडल
गोल्ड मेडल- कु. अनन्या श्रीवास्तव, जय राठौर, करन रजक, मयंक रायकवार, कु. प्रियंका पाल, कु. राशि पड़ेरिया, आयुश श्रीवास्तव, रामकुमार मांझी, अरूण रजक, कु. राधा जाटव, कु. कीर्ति सक्सेना, अमन पाण्डेय, अनुज सिंह भदौरिया, श्रीकांत श्रीवास, अनुपम शर्मा।
सिल्वर मेडल
आदित्य श्रीवास्तव, कु. अंकिता परिहार, यस दुबे, अभिनन्दन यादव, प्रणव मिश्रा, प्रियांश सक्सेना, कु. अनामिका गुप्ता, रामकुमार मांझी, आदित्य प्रताप, अरूण रजक, कु. रबीना आदिवासी, विशाल राठौर, निफत परवीन।
ब्रांज मेडल
कु. अनन्या श्रीवास्तव, सिद्धांत पटेरिया, कु. रानी जाटव, कु. अंकिता परिहार, कु. सलौनी धाकड़, यश दुबे, अभिनन्दन यादव, कु. राशि पटेरिया, कु. रबीना जाटव, सिद्धार्थ उपाध्याय, देवांश श्रीवास्तव, कु. तनु शर्मा, कु. करिश्मा जाटव, कु. सपना बरेला, कु. ज्योति परिहार, कु. राधा जाटव, विवेक राठौर, राज राठौर, कु. कीर्ति सक्सेना, कु. प्रियांशी गुप्ता, यश गर्ग।
