संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसूता सहित नवजात की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। म.प्र. के नंबर 1 जिला चिकित्सालय शिवपुरी में प्रसव के दौरान भर्ती हुई एक प्रसूता महिला की नवजात के साथ मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। बाद में समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया गया और महिला का पीएम कराया गया।

जानकारी के अनुसार सीता पत्नि प्रकाश जाटव को बीती रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आऐ। इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा होती रही और महिला तड़पती रही। रात में अचानक महिला की हालत बिगडऩे लगी और जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि उक्त महिला शारारिक रूप से काफी कमजोर थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!