11 वर्षीय बालक ने लगाई फांसी हालत गंभीर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों ने एक बालक और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया परन्तु दोनों ही इस घटनाक्रम में सफल नहीं हो सके और परिजन दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय आयें। जहॉ दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार भोलू भदौरिया पुत्र अजयपाल भदौरिया उम्र 11 वर्ष निवासी लुधावली ने आज अज्ञात कारणो के चलते फॉसी लगा ली। भोलू की जान तो बच गई लेकिन उसकी गंभीर को देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। जहॉ डॉक्टर ने उसकी बिगडती हालत को देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

वहीं दूसरा घटनाक्रम जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जमोनिया गांव के कालू पुत्र पहलू आदिवासी उम्र 25 वर्ष ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन तत्काल कालू को जिला चिकित्सालय लाये। जहॉ उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!