संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय पूजा की मौत

Updesh Awasthee
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र मे गायत्री स्कूल के पास भदेरा में निवासरत एक 20 वर्षीय युवती की आज जिला चिकित्सालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पूजा पुत्री ओमप्रकाश लक्षकार उम्र 20 वर्ष अपने घर गायत्री स्कूल के पास बैठी हुई थी। तभी अचानक पूजा के सिर में दर्द हुआ। इस दर्द को देखकर परिजन पूजा को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पहॅुचे जहॉ पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

परिजन युवती को लेकर जिला चिकित्सालय पहुॅचे जहॉ डॉक्टरो ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। लाश का पीएम कराया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!