गणेशोत्सव: महल कॉलोनी में बच्चों की झांकियों ने मनमोहा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह गणेशजी की प्रतिमायें स्थापित की गई है। जगह-जगह झांकियों ने शहर में धूम मचा रखी है। इस आयोजन में शहर का ऐसा कोई भी गली-मोहल्ला होगा जिसमें भगवान गणेश ने अपनी धूम नहीं मचा रखी। इसी आयोजन में महल कॉलोनी में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक झांकिया लगा रखी है।

आज महल कॉलोनी में अग्रवाल सुपर स्टोर के सामने स्थानीय बच्चों ने गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की है। यह बच्चें प्रतिदिन मनमोहक झॉकियाँ लगाते है। आज इस झाकी में सुन्दर पाठ का आयोजन किया गया। समिति में आदित्य सिंघल, दिव्यांस सोनी, सजल भार्गव , सिद्धार्थ रघुवंशी, आयुष गुप्ता और इनके गु्रप में महल का राजा बाल समिति इस कार्यक्रम में बड़-चडक़र हिस्सा ले रही है। आज नन्हें-मुन्नें बालकों द्वारा भगवान विष्णु और सुदामा की मनमोहम झॉकी लगाई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!