कोलारस। सरकार द्वारा हर वर्ष अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा स्कूल कॉलेजो के निर्माण एवं रख रखाव में खर्च किया जा रहा है। लेकिन क्या फायदा ऐसे करोड़ो का खर्च करने का जो जिसका समय रहते बच्चे उपयोग भी न कर पाए। स्कूल कोलारस आईटीआई की तरह ही मॉडल स्कूल भी लोकार्पण के बाद भी अधर में लटका पड़ा है और जि मेदार एक दूसरे विभाग पर बात को टाल रहे है और समय बीतता जा रहा है।
जब हमारे समाचार प्रतिनिधी ने कोलारस नगर के निकट ग्राम बरखेड़ी के पास करीब तीन करोड़ की लागत से बने नए शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विघालय का निर्माण कराया गया। जिसका लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा फरवरी 2016 को किया किया गया था।
लेकिन लोकार्पण के 7 माह बीतने के बाद भी आज तक ठेकेदार ने स्कूल प्राचार्य को हेंडओवर नहीं किया। शासकीय मॉडल माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विघालय में बच्चों के एडमीशन के कई माह बीत जाने के बाद भी अभी तक स्कूल शि ट नही किया गया। फिलहाल मॉडल स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल के भवन में संचालित किया जा रहा है ।
करोड़ो की लागत से बना नया भवन में सुरक्ष़्ाा के लिहाज से भी कोई इंतजामात नही है। सुरक्ष़्ाा के इंतजाम न होने के चलते भवन से 5 पंखे सहित टयूव्लाईट सहित अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। दूसरी तरफ उत्पाती लोगो ने भवन में लगी खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ कांच भी खिड़कियो पर लगे कांच भी फोड़ दिये है। जिसकी शिकायत कई बाद जि मेदारो को की जा चुकी है।
मॉडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सी.बी पंथ से जब इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की फिलहाल हमेे किसी तरह का कोई लेटर जारी नही हुआ। जिससे हम स्कूल नए भवन में शि ट कर सके। हमारे पास न तो कोई चौकीदार है न ही कोई स्कूल संचालित करने का कोई विभागीय लेटर मेरे पास आया है। इसके अलावा मैं और शिक्षक विनोद तिवारी दोनों ही अतिथी शिक्षकों के साथ स्कूल संभाल रहे है।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार की ढील के चलते यह हालत निर्मित हुए है कि करोड़ो की लागत से बने भवनो का उपयोग सही समय पर नही हो पा रहा। लोकापर्ण के सात माह बीतने के बाद भी न तो यहां न तो पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था है और न ही बिजली कनैक्शन।
इसलिए यहां बच्चो को अभी शि ट नहीं किया गया। अब सवाल यह है कि आखिर इतने माह बीतने के बाद भी स्कूल संचालित नही किया जाएगा तो कब किया जाएगा। इस ओर कब किसी अधिकारी का ध्यान आकर्षित होगा और बच्चों के भविष्य कहे जाने वो बच्चो का भविष्य सवरेगा ।
