सूने मकान का ताला तोड़ 25 हजार का सामान चुरा ले गए चोर

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरसमा में बीते रोज एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने मकान ताला चटका कर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुराकर ले गए।

इस बात की जानकारी मकान मालिक को सुहब जब लगी तब वह मकान पर पहुंचे तो उन्होंने मकान ताला टूटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर से देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी सुआलाल पुत्र छोटेलाल धाकड़ उम्र 65 साल निवासी पिपरसमा अपने गांव से पूरे परिवार सहित शिवपुरी आ गए थे तभी गांव में मकान सूना होने के कारण अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र गोदरेज में रखी सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी पैसे चुरा ले गए जिनकी कीमत लगभग 25 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!