
जानकारी के अनुसार जिले के सुरबाया थाना अंतर्गत अख्तर पुत्र मुन्ना खान उम्र 28 वर्ष निवासी आईटीआई रोड शिवपुरी का भोती निवासी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। आज अख्तर भौंती में अपनी बेटी से मिलने गया था। तभी सुरवाया के जंगल ने उसके साले ने उसे गोली मार दी। जिससे अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली अख्तर के हाथ में लगी है।
बताया गया है की अख्तर की पत्नी ने अख्तर पर कुछ दिनों पहले दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों में अनबन बनी हुई थी। पुलिस को यह कहानी गले नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।