कोलारस में युवा कॉग्रेस करेगी जंगी प्रदर्शन

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में आगामी 15 जुलाई को जिला कांग्रेस के तत्वावधान में शिवपुरी में होने वाले कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन में कोलारस युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर कोलारस नगर के राजस्व विभाग में जारी भ्रष्टाचार से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएगें। 

कोलारस युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरीओम रघुवंशी ने बताया कि आगामी 15 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले जंगी प्रदर्शन में कोलारस विधानसभा के सैकडों युवा शिरकत करेगें, और पन्द्रह सूत्रीय मागों को लेकर कोलारस के भ्रष्ट प्रशासन की पोल खोलेगें।                                                 

हर माह बदली जा रही हैं राशन दुकानें
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी ने संबधित महकमें के नुमाइंदों पर आरोप जडते हुए बताया कि कोलारस में अंधेर नगरी, चौपट राजा की कहावत चरिथार्त हो रही है। यहां की भोली-भाली जनता की खून-पसीने की कमाई को यहां पदस्थ भ्रष्ट अधिकारी डकार रहे हैं।

कोलारस विधानसभा की राशन दुकानों के कभी भी नियमित न खुलने व महीने भर में संबंधित से सुविधा-शुल्क वसूल कर राशन दुकानें बदले जाने के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं, परंतु जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोलारस में जारी भ्रष्टाचार पर लगाम न कसने के कारण भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।   
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!