शिवपुरी में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़

शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी क्षेत्र के फक्कड़ कॉलोनी में निवासरत एक महिला के साथ पास में ही निवासरत एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उक्त बात की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के फिजीकल चौकी क्षेत्र में निवासरत मुन्नी पत्नि राजू शर्मा उम्र 34 वर्ष अपने घर में अकेली थी। बीती रात्रि आरोपी हरीश शर्मा महिला के घर आया और दरवाजा खटखटाया। जव महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपी घर के अंदर आ गया। चूँकि महिला आरोपी को पहिचानती थी। इस कारण महिला ने विरोध नही किया।

पानी पीने के बाद आरोपी हरीश शर्मा की नियत फिसल गई और महिला को अकेली देखकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने उक्त बात की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354ए,506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।