सांप के काटने से महिला की मौत

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम टोकनपुर में बीते रोज खाना बनाने के लिए कण्डे लेने गई एक महिला को सर्प ने काट लिया जिससे महिला की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार ग्राम टोकनपुर निवासी कलावती पत्नी मोतीलाल उम्र 35 वर्ष सुबह जब घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान जब बह चुहले में आग जलाने के लये घर में से कंडे उठा रही थी। तभी कंडो में से निकले काले सर्प ने उसकी हाथ की उंगली में डस लिया जब इस घटना के बारे में महिला ने घर के परिजनों को बताया तो घर के सदस्यों ने हाथ में बंध लगा दिया और झाड़-फूक के चक्कर में पड़े रहे। जब तक कोई और कुछ कर पाता तब तक दोपहर 2 बजे के आसपास महिला की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पी एम के लिए करैरा अस्पताल भेज दिया गया ।





Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!