
जानकारी के अनुसार आज शाम कोलारस के कोरी मोहल्ला निवासी पीतम कोली पुत्र भगवान कोली और धम्मू कोहली मैं पुरानी रंजिश के चलते किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद कुछ देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिससे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर तलवार और हंसिए से हमला कर दिया। गम्भीर रूप से घायल दोनों पक्ष कोलारस थाने पहुंचे।
जिसके बाद दोनों पक्षों के घायलो को कोलारस अस्पताल मैं भर्ती कर दिया है। गम्भीर रूप से घायल युवक पीतम कोहली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।