संगनी लेडीज क्लब का सखी सावन मेला संपन्न

शिवपुरी। महिलाओं व युवतियों के संगनी लेडीज क्लब द्वारा फिजीकल रोड़ स्थित ऋषि मैरिज गार्डन में सखी सावन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की महिलायें हरी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने सबसे पहले भगवान श्री राधा कृष्ण को झूला झुलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना बंसल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महानगरों में तो आधुनिक मनोरंजन के कई साधन हैं। परन्तु छोटे शहरों में कम हैं एवं लोग धार्मिक परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना संस्था का मु य उद्देश्य है जो कि सरहानीय हैं। 

गणेश वंदना विधि अग्रवाल द्वारा की गई। संगनी क्लब के बारे में जानकारी श्रीमती राज शर्मा द्वारा दी गई।  कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गे स व खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए।  महिलाओं के डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढक़र एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। डांस प्रतियोगिता निर्णायक आकांक्षा गौड़ व सुनीता गौड़ मंचासीन थीं। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी कसेरा, द्वितीय ज्योति गुप्ता, व तृतीय स्थान संध्या जैन ने प्राप्त किया। जिन्हें मु य अतिथि डॉ. कल्पना द्वारा मुकुट, प्रतीक चिन्ह देकर सावन सखी विजेता का पुरूस्कार से नवाजा गया। विशेष प्रस्तुति संस्था सचिव प्रियंका भार्गव द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन रूचि जैन, विनीता गुप्ता व वर्षा बिन्दल ने सफल रूप से किया। अंत में आभार व्यक्त संस्था अध्यक्ष रेणू अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संस्था की कोषाध्यक्ष मानसी अग्रवाल एवं शहर की काफी सं या में महिलायें उपस्थित थीं।