शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्रान्तर्गत काली पहाडी के पास फोर लाइन पर एक होण्डा सिटी के पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जवकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए झांसी रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुवह फोरलेन पर एक होण्डा सिटी कार से चंचल समाधिया झांसी से शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी कालीपहाड़ी के पास फोरलाइन पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार चंचल समाधिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना के बाद डायल 100 मौके पर पहुॅची। घायलो को उपचार के लिए झांसी ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक घायलो के नाम स्पष्ट नहीं हो पाये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।