शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भीमपुर निवासी एक दलित नावालिक युवती के साथ गोपालिया गांव के एक आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज दीपा पुत्री सुखवीर आदिवासी उम्र 17 साल अपने रिस्तेदार के यहॉ गोपालिया गॉव में आई हुई थी। तभी रात में अपने रिस्तेदार की पाटोर के ऊपर सो रही थी तभी आरोपी ल खू कुशवाह आया और दलित युवती को अपने साथ चलने की कहने लगा जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने दलित युवती के साथ छेड़छाड कर दी।
युवती जब चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी 354ए,ताहि 3(1),7 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।