चोरी की भैस ले जा रहा वाहन पुलिस को देख पलटा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक एक वाहन को पकड़ा जिसमें चोर दो भैंस और एक पडिय़ा को चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि तीन व्यक्ति पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 93 एटी 7065 में दो भैंसें और एक पडिय़ा को चोरी कर ले जा रहे थे। तभी रात्रि में पुलिस  को रात्रि में दौरान को वाहन पर शक हुआ तो वाहन को रोका, लेकिन वाहन चालक द्वारा वाहन को नहीं रोका तो पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो आगे जाकर वाहन पलट गया।

पुलिस ने वाहन सहित भैंसों को जब्त कर लिया जबकि चालक व अन्य दो लोग मौके से भाग खड़े हुए। उक्त चोर रामप्रकाश पुत्र दयाराम शिवहरे उम्र 60 वर्ष निवासी श्योपुर के घर से भैंसों को चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!