शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम अकाझिरी मन्दिर के पीछे आज सुबह नवजात शिशु मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अकाझिरी के चौकीदार ने आज रन्नौद पुलिस को सूचना दी की ग्राम अकाझिरी में स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़ा है। जिस पर तत्काल रन्नौद पुलिस घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने नवजात शिशु का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
माना जा रहा है की इस शिशु को कोई बिन ब्याही माँ न अपना पाप छुपाने के लिए देर रात मंदिर के पीछे फेक दिया है। इससे पहले भी रन्नौद थाना अंतर्गत एक और नवजात का शब मिला था।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।