शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में साइकिल से कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार विशाल पुत्र अमरसिंह पाल उम्र 18 वर्ष निवासी निचरौली बीती शाम करीब 6 बजे अपनी साइकिल से घूम रहा था तभी साइकिल से संतुलन खो दिया और साइकिल सहित विशाल कुएं में जा गिरा।
कुएं में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन उपचार हेतु अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।