कांग्रेस का ज्ञापन: एसपी ने आकाश शर्मा के मामले में कांग्रेंसियों को बैरंग लोटाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज मगंलवार को होने बाली जनसुनवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कोलारस विधायक रामसिंह यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पार्षद आकाश शर्मा पर दर्ज प्रकरण की पुन: जांच के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी ने जांच करने की बात को सिरे से नकार दिया।

जानकारी के अनुसार कल जिला कांग्रेस की आपात कालीन बैठक में यह तय किया गया था कि कांग्रेस पार्षद आकाश शर्मा के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का जो मामले की जांच की मांग एसपी से की जाएगी। इसी को लेकर आज कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज एसपी से उनके कार्यालय में मिलने के लिए पहुंचा।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिला कांगे्रस अध्यक्ष रामसिंह यादव के अलावा कांग्रेस प्रवक्त हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, युवा नेता आलोक शुक्ला, अरूण प्रताप सिंह चौहान खनियांधाना आदि ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि मामले की पुन: निष्पक्ष जांच करा ली जाए।

लेकिन एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी ने कहा कि कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुनील प्रभास ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की पार्षद आकाश शर्मा की शिकायत कलेक्टर राजीव दुबे से की थी और कलेक्टर ने उन्हें रिपोर्ट लिखाने के लिए निर्देसित किया था। इसी क्रम में पार्षद आकाश शर्मा के विरूद्ध मामला कायम किया गया है, चूकिं इस मामले में फरियादी कार्यपालक मजिस्ट्रेट है इसलिए इसकी पुन: जांच संभव नहीं है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!