शिवपुरी। अतिक्रमण अभियान में आज नपा की हिटैची ने कमलागंज की ओर रूख किया और कमलागंज के नाले पर शान से खडा अशोका बैटरी वालो के मकान पर नपा की हिटैची पहुंच गई। हिटैची को देखकर भवन मालिक ने नपा के अधिकारियों से मिन्नत की कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेगा।
जानकारी के अनुसार आज अतिक्रमण अभियान देर से दोपहर से शुरू हुआ और इस अभियान का रूख कमलागंज की ओर हुआ। नपा के कमला गंज ऐरिया के नाले के अतिक्रामकों को 4 दिन पूर्व ही नोटिस दिए और उनके अतिक्रमण भी चिन्हित कर दिए थे। कमलागंज नाले पर बड़े ही शान से तना हुआ अशोका बैटरी वालो का मकान 6 फुट अतिक्रमण में था।
बताया गया है कि इस मकान को तोडने के लिए जैसी ही पोखलेंड मशीन पहुंची और उसने मकान तोडऩा शुरू कर दिया वैसे ही मकान मालिक ने नपा के अधिकारियों से मिन्नत की वह स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लेगा। नपा ने अधिकारियों ने 4 दिन का और समय भवन मालिक को दे दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।