पत्नि ने कहा मायके जाना है, पति ने लगा दी आग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के इन्दार थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर  चिमनी से मिट्टी का तेल डालकर  आग के हवाले कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से जल गई जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार इन्दार थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्र्राम बिजरोनी के गणेश राम जाटव की ममता के साथ 3 वर्ष पहले हुई थी। बीते 14 जून को ममता के मायके में ग्रह प्रवेश का आयोजन था, और ममता एक दिन पहले 13 जून को जाना चाह रही थी। इसी बात को लेकर दोनो के बीच बिवाद हो गया। जिससे गणेश ने कूलर के ऊपर रखी मिट्टी के तेल की चिमनी उठाकर ममता के ऊपर डाल कर आग के हवाले कर दिया।

आग लगती देख परिजन दौडकर आये और आग को बुझाने का प्रयास किया। परिजन महिता को लेकर कोलारस पहुॅचे जहॉ महिला की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!