ऐसिड अटैक की धमकी देने वाले आशिक पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षैत्र के शंकर कॉलोनी में एक 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने बाले युवक पर आज कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनसुनवाई में पहुॅची एक युवती दीप्ती पुत्री राजू सोनी उम्र 18 वर्ष परिवर्तित नाम ने आवेदन देकर अवगत कराया था कि   उसके मोवाइल पर अमन शर्मा पिछले एक साल से फोन पर लडकी को परेशान करता था। जिससे परेशान होकर युवती ने महिला प्रकोष्ठ में इसकी शिकायत की थी।

पुलिस ने इस मामले में लडके को समझा कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। कितुं पिछले कुछ दिनो से अमन पर फिर से आशिकी का भूत सवार हो गया और लडक़ी के पिता के मोवाइल पर फोन लगाकर परेशान करने लगा। जिससे परेशान होकर युवती के परिजनों ने शंकर कॉलोनी में रहना छोड़ दिया। 

बीते रोज युवती अपने ााई के साथ राजेश्वरी मंदिर जा रही थी तभी आरोपी आ गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए घर से निकलने पर तेजाव डालने की धमकी देते हुए वहॉ से भाग गया। 

युवती ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई के दौरान की। जहॉ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अमन शर्मा निवासी लुहारपुरा के खिलाफ धारा 354डी, 294,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!