शिवपुरी। जिले के सिहोर थाना क्षैत्र के ग्राम नरौआ में गॉव के ही युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के सिहोर थाना क्षैत्र के नरौआ गॉव में रूपाली पुत्री कमर सिंह रावत परिवर्तित नाम उम्र 22 वर्ष बीती रात अपने घर में सो रही थी परिजन छत पर सो रहे थे। तभी गॉव का ही दिनेश रावत घर में घुस आया और सो रही युवती के साथ अश£ील छेड़छाड़ करने लगा।
युवती चिल्लाई तो आरोपी मारपीट करते हुए फरार हो गया। परिजन युवती को लेकर थाने पहॅुचे जहॉ पुलिस ने आरोपी दिनेश रावत के खिलाफ धारा 354क,294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।