शिवपुरी। जिले के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा निवासी नवविवाहिता को ससुराल बालो ने दहेज में दो लाख रूपये न लाने पर सोमवती को घर से निकाल दिया। पुलिस ने नवविवाहिता की रिपोर्ट पर दहेज लोभी ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के भौती थाना क्षैत्र के ग्राम गणेशखेड़ा निवासी सोमवती की शादी 07 मई 2014 को खनियाधाना थाना क्षैत्र के वल्लू लोधी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल बाले सोमवती को दहेज में दो लाख रूपये लाने के लिए प्रताणित करने लगे। जब सोमवती उम्र 20 वर्ष ने दहेज लाने में अशर्मथता दिखाई तो दहेज लोभी ससुरालीयों ने सोमवती को घर से निकाल दिया।
सोमवती ने घर आकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई तो परिजन सोमवती को लेकर भौती थाने में पहॅुचे जहॉ पुलिस ने सोमवती की रिपोर्ट पर पति वल्लू लोधी,जेठ सुनील लोधी,जेठानी राजकुमारी,ससुर मेहरवान सिंह सहित सास विमला के खिलाफ धारा 498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।