दहेज के लिए आराधना की मारपीट, मौत, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षैत्र के ग्राम अमोला में बीते एक माह पूर्व एक युवती को दहेज के लिए उसके ससुराल बालों ने मारपीट कर दी थी। जिसे उपचार के लिए परिजन झॉसी ले गये थे। जहॉ उपचार के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले मेें मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया था।

जानकारी के अनुसार झॉसी निवासी आराधना साहू की शादी 22 अप्रेल 2016 को अमोला निवासी कल्लू साहू के साथ बड़ी धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद से ही आराधना को ससुराल बाले दहेज के लिए प्रताणित करने लगे थे। 

बीते 6 जून को ससुराल बालो की मारपीट से नवविवाहिता आराधना को चिकित्सा केे लिए परिजन झॉसी ले गये थे। जहॉ उसकी इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया था। 

इस मामले की जॉच एसडीओपी चंद्रभान रंघुवंशी ने की तो सामने आया की नवविवाहिता की मौत दहेज के लिए प्रताणित करने और मारपीट से हुई है पुलिस ने जॉच के बाद आरोपी पति कल्लू साहू,जेठ पप्पू उर्फ प्रेमनारायण साहू और जेठानी कुसुम साहू पर धारा 302,304बी,498ए,34 ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!