शिवपुरी। कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी का प्रभार नगर पालिका शिवपुरी के स्वास्थ्य अधिकारी श्री जीपी भार्गव को अन्य आदेश तक सौंपे जाने का आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रणवीर कुमार कार्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने से नगर पालिका परिषद शिवपुरी का कार्य प्रभावित हो रहा था। साथ ही वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के आदेश के पालन में शहर में किए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान भी जारी है।
कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रभार स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा गया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि इनका अचानक गायब होना अतिक्रमण को लेकर तो नही है। किसी उच्च स्तरीय दबाव के कारण सीएमओ बिना सूचना के बिना किसी सूचना के गायब हो गए हो।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।