शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षैत्र के इंदार में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की 75 बकरीयों का चोरी करा दिया। पुलिस ने फरियादी छोटे भाई की रिपोर्ट पर आरोपी बडें भाई सहित तीन अन्य लोगो पर मामला दर्ज कर दो आरोपीयों को गिर तार कर उनके कब्जे से 75 बकरीयां भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज बृजभान पुत्र भवूती पाल निवासी इंदार रोज की तरह अपनी बकरीयों का चराने पीरोठ के हार में ले गया। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण बृजभान अपनी 75 बकरीयों का पीरोठ के हार में छोड़ कर घर खाना खाने आ गया। जब बापिस घर पहुॅचा तो देखा कि बकरीयां गायव है। तलास के बाद बकरी नहीं मिली तो बृखवान ने बकरीयों को खोजना प्रारंभ किया तो देखा कि आरोपी सोभाराम पुत्र जगदीश शाहू निवासी अशोकनगर अपने टे्रक्टर में भरकर बकरीयों को ले जा रहा था।
इस टेक्टर में आरोपी बड़ा भाई प्राणसिंह ,सोभाराम साहू सेन सिंह धाकड़ दयाराम धाकड़,मानसिंह भी साथ में मिलकर इस घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसे देखकर बृखवान ने पूरे घटनाक्रम इंदार पुलिस को बताया। पुलिस ने फरियादी बृखवान की रिपोर्ट पर आरोपी भाई सहित 4 लोगो पर धारा 379 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भाई प्राणसिंह और मानसिंह को गिर तार कर इनके कब्जे से 75 बकरीयों कीमती 5 लाख को जप्त कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।