शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र ग्राम बादली में खेत में पानी दे रहें एक युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया जिसे लेकर परिजन जिला चिकित्सालय आए जहॉ युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र के बादली गॉव में सूरज सिंह पुत्र मेवालाल लोधी अपने भिन्डी के खेत में पानी दे रहा था तभी किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है परिजनों ने उसे जिला अस्तपताल में भर्ती कराया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।