शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एबी रोड़ पर स्थित एक बैटरी की दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर वहां से सात बड़ी बैटरियां चोरी कर ली।
जिनकी कीमत लगभग 48 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह कुर्मी निवासी मोघे वाली गली की दुकान आईसीआईसी बैंक के पास एबी रोड़ पर स्थित हैं। विगत 11 मई को रात्रि करीब 8:30 बजे जिनेन्द्र ने अपनी दुकान बंद की और घर आ गया।
इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उसकी दुकान के ताले तोड़ दिये और वहां रखी सात बैटरियां चोरी कर ली। कल सुबह जब फरियादी दुकान खोलने आया तो उसे दुकान का ताला टूटा हुआ मिला।
जब उसने दुकान में अंदर जाकर देखा तो वहां रखी बैटरियां गायब थी। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस को दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।