मुकेश रघुवंशी/शिवपुरी। वर देखने गई कल्लो प्रग्रैट होकर लौटी थी इस कल्लो नामक ऊटनी की शादी आज बडी ही धुमधाम से संपन्न हो गई। बताया जा रहा है इस ऊट और ऊटनी की अनोखी शादी में 7 हजार लोगो ने शिरकत की। और राजस्थान से 5 सौ लोग इस बारात में बतौर बराती बन कर बनठन के आए थे।
विदित हो कि शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले एक फार्म हाउस पर अनोखा उट और उटनी का विवाह समारोह हुआ है। इस समारोह में इंदार के नरेश रघुवंशी की उटनी कल्लों का विवाह गोपाल नामक उंट से हुआ है। इन दोनों की शादी में शामिल होने बडी सं या में ग्रामीण एकत्र हुये। और समारोह में शामिल होने वालों के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई। जिले में एक अनोखी शादी मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि इंदार में रहने वाले नरेश रघुवंशी की एक कल्लों नाम की उटनी थी जिसका विवाह राजस्थान मेें रहने वाले लक्ष्मण सिंह के उंट गोपाल से तय हुआ था और आज गोपाल उंट का मालिक बडी धूमधाम के साथ उंट की बारात लेकर इंदार पहुंचे जहां दोनों का विवाह बडी धूमधाम के साथ चल रहा है। और दूर-दूर से बाराती बनकर उंट के साथ कई ग्रामीण पहुंचे। जहां उटनी के मालिक नरेश रघुवंशी ने बारातियों के साथ-साथ दूर दराज से आये ग्रामीणों के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई।
जानकारी यह भी आ रही है कि पिछले 4 माह पूर्व कल्लो वर देखने के लिए राजस्थान गई थी और लौट कर प्रग्रैट हो गई थी। कल्लो के मालिक ने इसी ऊट के साथ इसका विवाह कराया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।