शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की गई 12 वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र जिनका रोल नंबर 261632207 प्रद्युम्न यादव पुत्र दान सिंह यादव ने कृषि संकाय से 473 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व शिवपुरी का नाम गौरवान्वित किया हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले प्रद्युम्न यादव कोलारस तहसील के ग्राम आरी का निवासी हैं। उनके पिता कृषि के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इसी लिए प्रद्यु न ने कृषि विषय लेकर शिक्षा ग्रहण की और उनकी मेहनत से आज उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता पिता व गुरूजनों का नाम रोशन किया हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने कोंचिग शिक्षक मनीष शर्मा सुर्दशन शर्मा व ताऊ वीर सिंह यादव एवं ताई बैंजती यादव को देना चाहते हैं। दिन में आठ से दस घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह मुकाम हांसिल किया है। भविष्य में प्रद्यु न यादव कृषि वैज्ञानिक बनकर किसानों की हर संभव सहायता करना चाहता है।
प्रद्यु न ने बताया कि छात्रों में आम धारणा होती हैं कि कृषि संकाय केवल कमजोर वर्ग के छात्र ही लेते हैं। जो सरासर गलत हैं अधिकांश छात्र भेड़ चाल के तहत अपने विषयों का चयन कर लेते हैं।
ये छात्र रहे जिले की टॉपटेन सूची में
12 वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें शिवपुरी जिले की टॉपटेन सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले सरस्वती विद्यापीठ के छात्र रवि शंकर पुत्र ओमप्रकाश जिसका रोल न बर 261636529 ने 474 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शांतिनिकेतन पोहरी के छात्र शिवकांत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा ने भी 474 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर अपनी आमद दर्ज कराई हैं।
वहीं द्वितीय स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय के गरीब परिवार के छात्र संतोष प्रजापति पुत्र मानू सिंह प्रजापति रोल न बर 361635240 ने 472 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल शिक्षा निकेतन के हरिकिशन भार्गव पुत्र मुकुन्द भार्गव 261634913 ने 466 अंक पाकर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वीं की परीक्षा में छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।
सफलता के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं: प्रजापति
जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संतोष प्रजापति का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में पैसा महत्वपूर्ण नहीं है। उसने बताया कि उसके पिता मानू सिंह प्रजापति पल्लेदारी कर अपने परिजनों का भरण पोषण करते हैं।
उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कोचिंग का बोझ सहन कर पाते तथा शहर के किसी निजी विद्यालय में प्रवेश दिलवा पाते। शहर में कई शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क चलाई जाने वाली कोचिंगों में शिक्षाग्रहण एवं अपनी मेहनत के बल पर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर आज यह मुकाम हांसिल किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।