भाई ने किया बहन के साथ बलात्कार, गर्भवती हुई तो खुद ने कर दिया गर्भपात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि पिछोर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक भाई ने अपनी बहन को बातों में फंसाकर लगातार उसका बलात्कार किया। भाई को बहन का गर्भवती होने की खबर लगी तो उसने घर पर ही गर्भपात कर दिया। मामला बिगड गया और अस्पताल पहुंचा और इस मामले का खुलासा हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 16 वर्षीय बालिका को उसके चचेरे भाई कल्याण पाल ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ लगातार संबंध स्थापित किये जब गर्भ ठहर गया तो आरोपी ने बचाव के लिए उसे गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करा दिया

उसे 28 अप्रैल को पिछोर अस्पताल ले कर पहुंचा जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. बृजेश शर्मा मामले को भांप गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस जब मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी और बालिका से पूछताछ की इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया और उसका पीएम कराया इसके बाद जांच शुरू की। 

जिसमें बालिका के बयानों के आधार पर आरोपी कल्याण पाल के खिलाफ भादवि की धारा 376, 315, 3/4 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!