शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अटलपुर से कल सुबह एक बालिका रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। जिसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमलता पुत्री रामपाल जाटव उम्र 16 वर्ष निवासी अटलपुर कल सुबह घर से शौंच जाने की कहकर निकली थी। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
जिससे परिजन चिंतित हो गए और गांव सहित अन्य रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और बालिका के अपहरण की आशंका जताते हुए अपनी शिकायत लिखा दी।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 366 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।