शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में विगत दिवस दो आरोपियों द्वारा एक महिला के साथ छेडख़ानी की और जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी थी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जब वह इलाज कराकर वापस लौटी तो उसने कल आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 456, 354 ए, 323, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
विदित हो कि 27-28 अप्रैल की रात्रि गांव में रहने वाले दो युवक चंदन कुशवाह और रामा कुशवाह पीडि़ता सखी कुशवाह (परिवर्तित नाम) के घर में घुस आए उस समय पीडि़ता घर पर अकेली थी।
आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी की जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक कर उसकी निर्ममता पूर्वक मारपीट कर दी। बाद में जब पीडि़ता चीखना शुरू किया तो उसका देवर कासी और पड़ौसी वहां आ गए।
जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में पीडि़ता को उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। जहां उसका कई दिनों तक इलाज चला और कल जब वह स्वस्थ होकर वापस लौटी तो उसने आरोपियों की शिकायत थाने पहुंच कर दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।