बदरवास में चोरों का आतंक खत्म, 5 चोरों को धरा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में धडाधड हो रही चोरियों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस ने पॉच चोरो को दबौच लिया है। पुलिस ने पॉच आरोपीयों से चोरी गया सामान सहित नगदी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार जिले के बदरवास थाना पिछले एक माह से चोर लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार चोरी की घटनायों को अंजाम दे रहे थे। जिसने बदरवास पुलिस को पिछले एक माह से परेशान कर रखा था।

आज बदरवास पुलिस को मुखविर से सूचना मिली की इन चोरी की घटनाओं को रिजौदी गॉव के कुछ नवयुवको के द्वारा दिया जा रहा है। जब पुलिस ने इन नवयुवको से पूछताच की तो कुछ भी बताने से कतराते रहे। पर मुखविर की पक्की सूचना पर जव काडाई से इन से पूछताच की तो ये नवयुवक टूट गये और इन्होने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इन चोरो में वीरसिंह पुत्र रामरतन जाटब उम्र 20 वर्ष निवासी रिजौदी,प्रमोद पुत्र जगदीश परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी रिजौदी,शाहरूक ाॉन पुत्र इंसाफ खॉन उम्र 21 वर्ष निवासी बदरवास अफताप पुत्र मेहबूव खॉन उम्र 20 वर्ष निवासी बदरवास और संजय पुत्र मोहर सिंह परिहार उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दस हजार के लगभग नगदी सहित अमित जाट की चोरी का सामान चंदौरिया गॉव में हुई चोरी के सामान बदरवास में हुई दो चोरियो के सामान सोने की तोडिया,500 ग्राम चॉदी की पायल एक हार, मंगलसूत्र,चादी की करदौनी सहित सामान जप्त किया है। 

बताया जा रहा है कि इन चोरो के दो साथी अभी फरार है। इस गिरोह ने बदरवास में हुईडकेती की घटना में स मलित हाने से इंकार कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!