शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोचौनी में बीते 15 अक्टूबर को अपहरण और बलात्कार के तीनों आरोपी अपने आपको बेकसूर बता रहे थे और उन्होंने अपनी निर्दोषता का प्रमाण देने के लिए स्वयं डीएनए टेस्ट कराने का आवेदन शिवपुरी एसपी को सौपा था।
लेकिन डीएनए टेस्ट की जांच पॉजिटिव निकली और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विदित हो कि ग्राम गल्थुनी में रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला रामवती लोधी (परिवर्तित नाम)का गांव के रहने वाले रामेश्वर, विशाल और चंदन ने अपहरण कर लिया था और उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।
पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव वापस आई और उसने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।
बाद में मामले में आरोपी बने तीनों युवकों ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपकर अपने आपको वेगुनाह बताया और मामले की जांच करने एवं उनका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।
पुलिस ने तीनों युवकों का डीएनए टेस्ट कराया। जिसकी जांच रिपोर्ट कल पुलिस को प्राप्त हुई। जिसमें युवती के साथ आरोपियों द्वारा बलात्कार की पुष्टि हुई है।
इनका कहना है
15 अक्टूबर को ग्राम गोचौनी की महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर बलात्कार करने की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया था।
इसके बाद आरोपियों ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर अपने आपको वेगुनाह बताते हुए डीएनए टेस्ट की मांग की थी और कल डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिर तार कर लिया।
आरएनएस गौर
थाना प्रभारी पिछोर

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।