शिवपुरी। 35 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी ईकाई का 15 सदस्यीय दल सिंहस्थ कै प से वापस लौट आया है।
इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल सदाशिव घाडगे तथा सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह द्वारा बटालियन में सभी केडेटों का स्वागत किया गया तथा उनके सफल कै प हेतु बधाई दी गई।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएच कुर्रेशी व एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना द्वारा महाविद्यालय में कै प प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके अनुभव भी बांटे।
कै प के दौरान ए कंपनी के केडेट हर्षप्रताप सिंह पवैया को वेस्ट केडेट के अवार्ड से भी नवाजा गया। इस अवसर पर बटालियन के हवलदार संजीव व अन्य पीआई स्टाफ के साथ-साथ सिविल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।