शिवपुरी। आम आदमी पार्टी द्वारा गत दिवस प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले के बयान कि पानी की व्यवस्था सरकार का काम नहीं, भगवान का काम, को लेकर पुरजोर निंदा की और इस विरोध स्वरूप पार्टी के जिला पर्यवेक्षक बादाम सिंह राजपूत के निर्देशन में जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताटों ने रैली निकालकर नारेबाजी कर पुरजोर विरोध किया।
इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के विनोद अग्रवाल, सतीश खटीक, अभिषेक ाट्ट, सहीद भाई, किशन अग्रवाल, संतोष शाक्य, जगदीश प्रसाद सोनी, राजेश कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस मौके पर संबोधित करते हुए पार्टी के जिला पर्यवेक्षक बादाम सिंह व जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रभारी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार से सामूहिक क्षमा याचना की मांग की और कहा कि यह सरकार का गैर जि मेदाराना रवैया है।
जो पानी जैसी प्रमुख समस्या को लेकर इस तरह की बयानबाजी की जा रही है बजाए काम करने के केवल बयानबाजी प्रभारी मंत्री ही नहीं संपूर्ण प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है जिसका परिणाम है कि शिवपुरी अंचल में आज तक जलावर्धन योजना अधर में लटकी है
ऐसी ही अन्य येाजनाऐं पूरे प्रदेश में कहीं ना कहीं अधर में लटकी हुई है सरकार को चाहिए कि वह भगवान के ारोसे का हवाला जनता को ना दें और धरातल पर काम कर जनहितैषी समस्या को दूर करने में अपना योगदान दें अन्यथा सरकार अपने पद से इस्तीफा दें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।