पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है की जिले के नरवर थाना अंतर्गत मगरौनी चोकी के मगरौनी कस्बे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान मंडी उपाध्यक्ष के पुत्र की अज्ञात लोगो ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर कर दी एवं लाश को कुए में फैंक दिया।

जानकारी के अनुसार मगरौनी चोकी के ग्राम पुरानी मगरौनी बस्ती के सार्वजानिक कुएं में पुलिस को एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने लाश को कुंए से निकल कर देखा तो उसकी शिनाख्त वीरसिंह गुर्जर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। जब लाश को देखा तो लाश के सिर में और गर्दन में कुल्हाड़ी मारी गई है। पुलिस ने स्कोर्टडॉग को बुला कर पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। बताया गया है की उक्त युवक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर का पुत्र है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!